फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   When the route opened 500 pilgrims left for Adi Kailash Yatra

पिथौरागढ़: मार्ग खुला तो 500 यात्री आदि कैलाश यात्रा के लिए हुए रवाना, इनर लाइन परमिट हुए जारी

Tue, 29 Sep 2026 10:55 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Tue, 29 Sep 2026 10:55 PM IST
सार

आदि कैलाश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। बीआरओ ने एस बैंड में बंद सड़क सोमवार दोपहर खोल दी। सड़क खुलने से तीन दिन से धारचूला में फंसे 500 से अधिक यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी किए गए।

विज्ञापन
When the route opened 500 pilgrims left for Adi Kailash Yatra
आदि कैलाश यात्रा

विस्तार

 

विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। बीआरओ ने एस बैंड में बंद सड़क को सोमवार दोपहर खोल दिया। सड़क खुलने से तीन दिन से धारचूला में फंसे 500 से अधिक यात्रियों को इनर लाइन परमिट जारी किए गए और वे भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्रा पर रवाना हुए।

यात्रियों का जत्था सोमवार शाम और मंगलवार सुबह दो दलों में गुंजी के लिए रवाना हुआ। यात्रा मार्ग सुचारु होने पर स्थानीय टूर ऑपरेटरों और यात्रियों ने बीआरओ और जिला प्रशासन का आभार जताया। सड़क खुलने के बाद धारचूला में रुके यात्रियों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने तेजी दिखाई। एसडीएम कार्यालय ने सोमवार देर शाम से इनर लाइन परमिट जारी करने का काम शुरू किया। परमिट मिलने से यात्रियों को राहत मिली है। एसडीएम कार्यालय के अनुसार सोमवार देर रात तक लगभग 1165 परमिट जारी किए गए। मंगलवार शाम 5 बजे तक 1100 परमिट जारी किए गए। 20 सितंबर से 29 सितंबर तक कुल 5400 परमिट जारी हो चुके हैं।

विज्ञापन

कुटी और ज्योंलिंगकांग में आवाजाही पर रोक
एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि आदि कैलाश मार्ग पर चार से पांच फुट तक बर्फबारी हुई है। यात्रियों की सुरक्षा और सड़क पूरी तरह साफ न होने के कारण कुटी और ज्योंलिंगकांग आईटीबीपी पोस्ट पर फिलहाल यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बीआरओ की 65 आरसीसी (ग्रेफ) की टीम लगातार बर्फ हटाने और सड़क खोलने में जुटी है। सड़क पूरी तरह खुलने के बाद ही यात्रियों को आदि कैलाश के दर्शन के लिए आगे भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यास घाटी में एक हजार यात्रियों की आवाजाही
कुटी के ग्राम प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल और कुटी होमस्टे संचालक गुलाब कुटियाल ने बताया कि आदि कैलाश यात्रा मार्ग खुलने के इंतजार में अभी भी 50 से अधिक यात्री कुटी में रुके हुए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को व्यास घाटी के गुंजी, नाबी, कुटी सहित अन्य गांवो में करीब 900 से 1000 यात्रियों की आवाजाही रहेगी। 

\
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed