फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   When a leopard roared in the middle of the market, people were left breathless

Pithoragarh News: बीच बाजार में गुर्राया तेंदुआ तो अटक गईं लोगों की सांसें

Mon, 14 Apr 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
When a leopard roared in the middle of the market, people were left breathless
वड्डा में एक मकान के बाथरूम में घुसा तेंदुआ। स्रोत : पुलिस विभाग
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर वड्डा कस्बे के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े एक तेंदुआ पहुंच गया। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई और बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया। वन विभाग और पुलिस की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को एक तेंदुआ वड्डा बाजार में पहुंच गया। तेंदुए की गुर्राहट से लोगों दहशत फैल गई। कुछ समझ में नहीं आने पर तेंदुआ एक घर के बाथरूम में घुस गया। लोगों के शोर मचाने पर वहां से निकलकर बीएसएनएल कार्यालय में पहुंच गया। इससे वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। रेंजर पूरन देउपा और सीओ गोविंद बल्लभ जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। तेंदुए को पहली बार ट्रैंकुलाइज किया तो उस पर बेहोशी की दवा का असर नहीं हुआ। इसके बाद दोबारा ट्रैंकुलाइज किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर पूरन देउपा ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र करीब दो साल है। भटकते हुए वह वड्डा में पहुंच गया था। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद देर रात उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडे, चौकी प्रभारी आशीष रावत सहित वन कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed