फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wheat crop in Barabis and Kanalichina area

बाराबीसी और कनालीछीना क्षेत्र में गेहूं की फसल चौपट

Tue, 23 Apr 2019 10:50 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़/कनालीछीना।
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़/कनालीछीना। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 23 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop in Barabis and Kanalichina area
देवलथल क्षेत्र में ओलावृष्टि से बरबाद गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विगत दिन की ओलावृष्टि से बाराबीसी (देवलथल) और कनालीछीना क्षेत्र में भी गेहूं, मसूर की फसल चौपट हो गई है। ओलावृष्टि के निशान खेतों में अब भी बरकरार हैं। किसानों ने नुकसान का आंकलन कर मुआवजा मांगा है। 
विज्ञापन


बाराबीसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत उसैल, लोहाकोट, चौपाता, उड़ाई, थालगांव, सौगांव, बमडोली, अगन्या, सील, बडलचमू, मुसगांव, हराली, बिछुल, रसैपाटा, अलगड़ा क्षेत्र में रविवार को हुई ओलावृष्टि ने तबाही मचाई है। पकने को तैयार गेहूं, मसूर की फसल के बर्बाद होने से किसान मायूस हैं। किसानों का कहना है कि बीज लायक भी गेहूं, मसूर खेतों में नहीं बचा है।
विज्ञापन

कनालीछीना के सतगड़, सुरूण, सिरोली, कापड़ीगांव, विशूनाखान, ख्वांतड़ी, गुड़ौली, मलान, चरमा, दौला, चौकी, ख्वांकोट, पाली, रतोली, डुंगरी, छड़नदेव, भौतड़, लीमाचौड़ा, न्वाली, चमडुंगरी, गैंडाली, ढटखोला में ओलावृष्टि से खेती चपट हो गई है। कंडाली के प्रधान होशिार सिंह, सिरोली के प्रधान मनोज सिरोला, भौतड़ी के प्रधान होशियार राम, चौकी के प्रधान शंकर राम, गुड़ौली की प्रधान पार्वती देवी आदि ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे पत्र में फसल का मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काोट
ओलावृष्टि से बाराबीसी क्षेत्र में फसल चौपट हो गई है। किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।  - जगदीश कुमार, जिला पंचायत सदस्य दिगरा मुवानी

किसानों के पास इस बार बीज लायक भी अनाज नहीं बचा है। खेत में ही अनाज बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। 
किसानों की मदद के लिए सरकार को आगे आना चाहिए।  - शंकर सिंह सामंत, ग्राम प्रधान लोहाकोट

क्षेत्र के लोग खेती, किसानी कर जीवन यापन करते हैं। ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों को तत्काल मदद नहीं मिली तो वह दिक्कत में आ जाएंगे। - श्याम दत्त जोशी, भूतपूर्व सैनिक बाराबीसी


पहाड़ में छोटी जोत के किसान होते हैं। खेती में कुछ समय का राशन पैदा हो जाता था। इस बार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है, राहत मिलनी चाहिए।  - भगवान सिंह नेगी, पूर्व शिक्षाधिकारी बाराबीसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed