फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Welcome of anganbadi worker in Pithauragarh

आंगनबाड़ी पुरस्कार प्राप्त हीरा का गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Welcome of anganbadi worker in Pithauragarh
मूनाकोट के मजिरकांडा में आंगनबाड़ी पुरस्कार प्राप्त हीरा भट्ट का स्वागत करते ग्रामीण। (संवाद न् - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। मजिरकांडा निवासी राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हीरा भट्ट का गांव पहुंचने के पर भव्य स्वागत किया गया। पंचायत भवन में गांव की महिलाओं और बच्चों ने क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली हीरा के सम्मान में केक काटा।
विज्ञापन

वर्ष 2004 से जिले में कुपोषित बच्चों पर काम करने वाली हीरा भट्ट समाज सेवा की मिसाल हैं। अभी तक वे कुपोषित पांच बच्चों को अपने प्रयासों से पूरी तरह सही कर चुकी है।
विज्ञापन

वह घर-घर जाकर बच्चों का टीकाकरण, समाज कल्याण की योजनाएं, विधवा पेंशन, इंटर पास लड़कियों के कागज तैयार करने संबंधी तमाम जनसेवा के काम कर रही हैं।
सरकार ने उनकी ओर से किए गए सामाजिक कामों को देखते हुए पिछले दिनों राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से नवाजा है। भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष शेखर चंद्र भट्ट के नेतृत्व में गांव की महिलाओं और बच्चों ने केक काटकर हीरा भट्ट का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य शुभम चंद, महिला मंगल दल अध्यक्ष सरस्वती भट्ट, हरिप्रिया भट्ट, राधिका भट्ट, किरन भट्ट, देवकी देवी, कमला भट्ट, ममता भट्ट, नंदा भट्ट आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed