Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A bear killed five goats in Jaikot, Dharchula

धारचूला के जयकोट में भालू का आतंक: पांच बकरियों को मार डाला, घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत

Wed, 11 Nov 2026 04:41 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Wed, 11 Nov 2026 04:41 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के धारचूला तहसील क्षेत्र के जयकोट में भालू ने गोठ में घुसकर पांच बकरियों को मार डाला, जिससे पशुपालक को नुकसान हुआ और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
A bear killed five goats in Jaikot, Dharchula
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील क्षेत्र के जयकोट में फिर से भालू ने दहशत फैलाई है इससे ग्रामीण डरे हैं। भालू ने गोठ में घुसकर पांच बकरियों को मार डाला। इससे पशुपालक को नुकसान पहुंचा है तो ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, जयकोट की पार्वती देवी पत्नी स्व. खड़क सिंह ने गस्कू मंदिर के पीछे बनी गोशाला में 15 बकरियों को रखा था। मंगलवार सुबह जब वह गोशाला पहुंची तो भीतर चार बकरी घायल जबकि पांच बकरियां कुछ दूरी पर मृत मिलीं। वहीं छह बकरियां लापता हो गईं। पार्वती देवी ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। दोनों विभागों की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। रेंजर बालम सिंह अल्मिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया भालू के हमले में बकरियों की मौत हुई है। पीड़िता को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीम क्षेत्र में गश्त कर भालू की सक्रियता का पता लगा रही है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अकेले बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन

तीन भालुओं ने किया था युवक पर हमला
जयकोट क्षेत्र में हर साल भालुओं की दहशत सामने आती है। बीते वर्ष नवंबर महीने फल, सब्जी बेचने जा रहे एक युवक पर तीन भालुओं ने एक साथ हमला कर दिया। सड़क निर्माण में लगे मजदूरों के घटनास्थल पर पहुंचने से युवक की जान बच गई। हालांकि घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा गया। तब जाकर उसकी जान बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed