{"_id":"6af3502d16ea25889d0ae6c0","slug":"approval-granted-for-the-beautification-of-hingla-devi-temple-at-a-cost-of-4841-lakh-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-146641-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हिंगला देवी मंदिर के सुंदरीकरण को 48.41 लाख की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हिंगला देवी मंदिर के सुंदरीकरण को 48.41 लाख की मंजूरी
Tue, 10 Nov 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा चंपावत के प्रसिद्ध हिंगला देवी मंदिर के सुंदरीकरण और अवस्थापना विकास कार्यों को शासन ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मंदिर परिसर के विकास के लिए 48.41 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से हिंगला देवी मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। मंदिर परिसर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्थानीय धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विभिन्न मेलों, पर्वों और धार्मिक आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। डीएम ने बताया कि मंदिर के सुंदरीकरण और अवस्थापना विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापार, स्वरोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचने की संभावना है।