{"_id":"6af3505bca77d0e241051b03","slug":"artists-from-khatima-brought-great-energy-to-the-diwali-festival-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-146660-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दिवाली महोत्सव में खटीमा के कलाकारों ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दिवाली महोत्सव में खटीमा के कलाकारों ने जमाया रंग
Tue, 10 Nov 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मौड़ा गांव में चल रहे दिवाली महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर देर रात तक दर्शक जमे रहे। महोत्सव समिति अध्यक्ष केदार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पूर्णागिरी उत्थान समिति खटीमा के कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
अतिथि मोहन सिंह ढेक और सतीश पांडे रहे। खटीमा से दल नायक मनीषा के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने दैणा होया खोलि का गणेशा की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियों पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान लोअर पीसीएस भीम सिंह बोहरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान दिलीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश किशोर और सचिन ने संयुक्त रूप से किया। यहां रोशन लाल, राहुल कुमार, अमित कुमार, कुंदन सिंह, लोकराम, चंद्रराम आदि मौजूद थे।