फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weekly parade to maintain unity and discipline

Pithoragarh News: एकता और अनुशासन बनाए रखने के लिए साप्ताहिक परेड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Weekly parade to maintain unity and discipline
पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस विभाग
पिथौरागढ़। पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने परेड का नेतृत्व किया। एसपी ने कहा कि साप्ताहिक परेड का उद्देश्य केवल पुलिसकर्मियों की शारीरिक तंदुरुस्ती को बनाए रखना ही नहीं बल्कि मानसिक स्फूर्ति और टीम भावना को प्रोत्साहित करना है। नियमित परेड में भाग लेने से पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास, सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त, मानसिक तनाव को कम करने और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योगाभ्यास भी किया गया। इस दौरान परेड में पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी, यातायात निरीक्षक अयूब अली, उप निरीक्षक उषा देव सहित पुलिस लाइन, फायर स्टेशन, पुलिस कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed