{"_id":"6aa0494fdc5c29a67001f148","slug":"weather-turns-favorable-helicopters-and-aircraft-take-flight-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146505-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मौसम हुआ मेहरबान, हेलीकॉप्टर और विमान ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मौसम हुआ मेहरबान, हेलीकॉप्टर और विमान ने भरी उड़ान
Tue, 08 Sep 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीन दिन बाद मौसम मेहरबान हुआ तो विमान ने यात्रियों को लेकर दिल्ली, पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर सेवा ने भी पंख खोले और हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी तथा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच यात्रियों का सफर आसान हुआ। हालांकि मानसून काल में आए दिन हवाई सेवाएं कैंसिल होने से यात्रियों की फिलहाल कमी बनी हुई है।
खराब मौसम के कारण पिछले तीन दिन विमान और हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही। इसके चलते अनेक यात्रियों को हवाई यात्रा कैंसिल कर सड़क परिवहन का सहारा लेना पड़ा, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को मौसम मेहरबान रहा तो विमान और हेलिकॉप्टर सेवा अपने तय शेड्यूल के अनुसार चली हालांकि 42 सीटर विमान में पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए पांच-छह यात्री गए तो दून से पिथौरागढ़ सिर्फ दो ही यात्री आए। अंत में पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए करीब 20 यात्रियों ने उड़ान भरी।
वहीं हल्द्वानी-पिथौरागढ़, हल्द्वानी-मुनस्यारी और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच हेलिकॉप्टर सेवा ने भी पंख खोले। जानकारी के अनुसार मुनस्यारी और अल्मोड़ा के लिए हेलिकॉप्टर खाली गया। उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम ठीक होते ही विमान और हेली सेवा को पर्याप्त यात्री मिलेंगे।
विज्ञापन
रोडवेज की नौ सेवाएं रहीं ठप
पिथौरागढ़। बंद सड़कों ने रोडवेज बसों की राह भी रोक दी है। सड़कें बंद होने से बीते तीन दिन से दिल्ली, देहरादून, झूलाघाट, पांगला सहित विभिन्न रूटों पर नौ सेवाओं का संचालन रोकना पड़ा था। मौसम खुलने के बाद भी सिर्फ झूलाघाट-दिल्ली सेवा का संचालन शुरू हो सका। अन्य नौ सेवाएं चौथे दिन भी स्थगित रहीं। सड़कों पर बसों की कमी से यात्रियों को टैक्सी में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।