फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Red alert continues at Banbasa Barrage for the eighth day; India-Nepal Friendship Bus Service suspended

Pithoragarh News: बनबसा बैराज पर आठवें दिन भी रेड अलर्ट, भारत नेपाल मैत्री बस सेवा पर लगा ब्रेक

Tue, 08 Sep 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Red alert continues at Banbasa Barrage for the eighth day; India-Nepal Friendship Bus Service suspended
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में लगातार आठवें दिन भी बैराज पर से चार पहिया वाहनों का संचालन ठप रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से बनबसा में लगातार आठ दिनों से शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक चल रहा है। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने के बाद ही बैराज से चारपहिया वाहनों का संचालन संभव हो पाएगा। पिछले आठ दिनों से भारत नेपाल मैत्री बस सेवा और बनबसा बाजार का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर प्रात: छह बजे 129908 क्यूसेक था। दोपहर एक बजे 113746 क्यूसेक पहुंच गया। लोगों को नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने की प्रतीक्षा है। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से कम होने पर ही बैराज पर से चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

बैराज पर से चारपहिया वाहनों का संचालन पिछले आठ दिनों से नहीं हो पाने से नेपाली मैत्री बसों की आवाजाही भी नहीं हुई। बैराज पर से चार पहिया वाहनों का संचालन ठप होने से बनबसा बाजार में कम संख्या में नेपाली ग्राहकों के आने से कारोबार भी प्रभावित रहा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनबसा में 58 मिमी बारिश
मंगलवार को बनबसा क्षेत्र में 58 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बीते दिवस सोमवार सात सितंबर को यहां 57 मिमी और छह सितंबर को 30 मिमी वर्षा हुई। पहली जून से क्षेत्र में अब तक 1334 मिमी वर्षा हो चुकी है।
..........
बैराज पर से चार पहिया और ई-रिक्शा से आने वाले नेपाली ग्राहक बनबसा बाजार नहीं पहुंचे, इससे पिछले आठ दिनों में बाजार को करीब एक करोड़ का नुकसान हुआ है।
-भरत भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article