फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh Medical College expected to receive NMC approval

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज को एनएमसी की अनुमति मिलने की उम्मीद

Tue, 08 Sep 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 08 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Medical College expected to receive NMC approval
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज के संचालन की अनुमति को लेकर प्रबंधन की धड़कनें फिर तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की दूसरी अपील पर बुधवार को सुनवाई करेगा। कॉलेज के संचालन की अनुमति के लिए इस बार एनएमसी के मानकों पर खरा उतरना जरूरी है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का इसी साल संचालन शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए एनएमसी की अनुमति जरूरी है। इससे पहले एनएमसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था। इस दौरान कॉलेज में वार्ड, ऑपरेशन थिएटर (ओटी), लैब और फैकल्टी समेत कुछ जरूरी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं मिली थीं। इसके चलते एनएमसी ने संचालन की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने कमियां दूर कर पहली अपील की, लेकिन तब भी कॉलेज एनएमसी के मानकों पर खरा नहीं उतर सका। इसके बाद ओटी, लैब, वार्ड और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा कर प्रबंधन ने दूसरी अपील की है। इसी अपील पर बुधवार को सुनवाई होनी है। अन्य मेडिकल कॉलेजों की अपील पर सुनवाई पूरी होने के बाद एनएमसी एक साथ निर्णय घोषित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------

बुधवार को हमारी अपील पर सुनवाई होनी है। उम्मीद है इस बार हम एनएमसी की कसौटी पर खरा उतरेंगे और मेडिकल कॉलेज के संचालन की अनुमति मिलेगी। -डॉ. एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed