फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   weather news in district.

Pithoragarh News: बारिश से राहत, ओलावृष्टि से नुकसान

Sat, 12 Apr 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
weather news in district.
पिथौरागढ/मुनस्यारी/बंगापानी। सीमांत जिले में पिछले तीन दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसान मायूस हैं। बारिश के बाद गर्मी और धुंध से राहत मिली तो ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। उच्च हिमालयी चोटियों पर लगातार बर्फबारी होने से निचले इलाकों में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद बादलों की तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली। नाचनी, बंगापानी सहित अन्य हिस्सों में भारी ओलावृष्टि से फसल, फल और सब्जियों को खासा नुकसान पहुंचा है। बंगापानी क्षेत्र में जाराजिबली, कनार, मेतली, बरम, लुमती, मवानी-दवानी, माणी-धामी, धामी गांव, मदरमा आलम-दारमा, सिर्तोला, सेरा-शिलिंग, बोना, गोल्फा, टांगा आदि गांवों में लगातार आधे घंटे तक ओले गिरने से आलू, गोभी की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

माल्टा, संतरा, आड़ू, पुलम, खुमानी के फूल और फलों का नुकसान पहुंचा। इससे किसान निराश हैं। बीते दिन मुनस्यारी के गांवों में ओलों ने कहर मचाया था। विधायक प्रतिनिधि हीरा चिराल ने डीएम को पत्र लिख क्षति का आंकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। अस्कोट, नाचनी क्षेत्र में भी बेमौसम बारिश से खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा में हिमपात हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के चलते ठंड का असर बढ़ गया है। ऐसे में लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने वन विभाग को पहुंचाई राहत
पिथौरागढ़। बारिश ने वन विभाग को काफी राहत पहुंचाई है। बीते दिनों गर्मी बढ़ने के बाद जिले के जंगल वनाग्नि की चपेट में आए। करीब आठ हेक्टेयर जंगल वनाग्नि की भेंट चढ़ गया तो कई जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी रहा। बारिश के बाद जंगलों की आग पूरी तरह शांत हो गई है। पर्याप्त नमी के चलते अगले कुछ दिनों तक वनाग्नि से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed