{"_id":"6aaec798557557331f0db5d5","slug":"weather-is-clear-yet-flights-are-not-taking-off-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146939-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मौसम साफ, फिर भी उड़ान नहीं भर रहे विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मौसम साफ, फिर भी उड़ान नहीं भर रहे विमान
Sat, 19 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिल्ली से पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच इसी सितंबर से शुरू हुई विमान सेवा पटरी पर नहीं आ पा रही है। टिकट बुक होने और मौसम खुला होने के बावजूद ऐन वक्त पर फ्लाइट कैंसिल हो रही है। ऐसे में यात्रियों का इस पर भरोसा ठीक से कायम नहीं हो पा रहा है।
एक हफ्ते बाद अलायंस एयर कंपनी ने विमान सेवा की टिकट बुकिंग साइट खोली। पिथौरागढ़- देहरादून और दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए यात्रियों के टिकट बुक किए गए लेकिन शनिवार सुबह करीब नौ बजे यात्रियों को पिथौरागढ़-देहरादून रूट पर फ्लाइट कैंसिल होने का मैसेज आया। यात्रा से करीब दो घंटे पहले फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री पशोपेश में पड़ गए। कुछ ने अपनी यात्रा ही रद्द कर दी तो कइयों को टैक्सी और बसों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि जब विमान उड़ाना ही नहीं था तो टिकट बुकिंग साइट खोलनी नहीं चाहिए। मौसम खुलने के बावजूद विमान सेवा कैंसिल होने को लेकर लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि पहले भी विमान सेवा सुचारु नहीं चल पाई और अब दोबारा उसी ढर्रे पर चल रही है। बीते शुक्रवार को नैनीसैनी से दून और दिल्ली दोनों सेक्टर की सेवा कैंसिल रही। उससे पहले 11 से 17 सितंबर तक कंपनी ने विमान सेवा बंद रखी थी।
दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच उड़ा विमान, हेली सेवा भी संचालित
दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच शनिवार को सेवा संचालित हुई हालांकि देहरादून सेक्टर की सेवा कैंसिल होने के चलते विमान अपने निर्धारित शेड्यूल की बजाय दोपहर में यात्रियों को लेकर दिल्ली से पिथौरागढ़ आया। उसके बाद पिथौरागढ़ से यात्रियों को लेकर सीधे दिल्ली गया। वहीं हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शनिवार को भी सुचारु रही। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
............
देहरादून सेक्टर की विमान सेवा शनिवार को कंपनी ने कैंसिल रखी, जबकि दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच सेवा सुचारु रही। मौसम खुलने से हेली सेवा भी सुचारु चल रही है।
-संदीप यादव, निदेशक, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़