फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two-day religious event concludes at Regdu Nanda Devi Temple

Pithoragarh News: रेगड़ू नंदा देवी मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

Sat, 19 Sep 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two-day religious event concludes at Regdu Nanda Devi Temple
चंपावत। लोहाघाट के रेगडू ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। कलश यात्रा, रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन, भंडारा और कन्या पूजन के साथ आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां नंदा देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

पंडित बबलू जोशी और पंकज जोशी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे रहे। रात्रि जागरण में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडेय और कांग्रेस नेता मुन्ना ढेक ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नौ गांव रेगड़ू के ग्रामीणों के साथ क्षेत्र से बाहर ब्याही बहनों के परिवार भी आयोजन में शामिल हुए। पूर्व शिक्षक मोती सिंह मेहता ने कहा कि आयोजन से धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे का संदेश मिला। इस दौरान कुंदन सिंह मेहता, प्रकाश मेहता, दरबान सिंह, मोहन मेहता, खुशाल सिंह, राजू मेहता, निर्मल मेहता, परवीन सिंह, भगवान सिंह, भुवन चौधरी, लक्ष्मी दत्त जोशी, कमल मेहता और होशियार सिंह ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed