फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weather halts flight, brings buses to a standstill

Pithoragarh News: .मौसम ने रोकी विमान की उड़ान, थामे बसों के पहिये

Mon, 07 Sep 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 07 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Weather halts flight, brings buses to a standstill
पिथौरागढ़। बारिश ने सीमांत जिले के लोगों की आफत बढ़ाई है। खराब मौसम ने हवाई और रोडवेज सेवा पर भी ब्रेक लगा दिया। हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर रोजाना हेलिकॉप्टर सेवा का संचालन होता है। मौसम में खराबी के चलते तीसरे दिन भी पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून रूट पर विमान सेवाएं ठप रहीं। सड़कें बंद होने से पिथौरागढ़ डिपो को 10 सेवाओं का संचालन रोकना पड़ा। जिला मुख्यालय से हरिद्वार रूट पर एक और देहरादून रूट पर दो बसों के साथ ही दन्या-दिल्ली, डीडीहाट-दिल्ली, गंगोलीहाट-दिल्ली, सेराघाट-दिल्ली, पिथौरागढ़-मदकोट-देहरादून, पिथौरागढ़-झूलाघाट-दिल्ली, पिथौरागढ़-झूलाघाट-देहरादून सेवा रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

दिल्ली बैंड पर दो बसों पर गिरे बोल्डर, संयोग से बचा हादसा
पिथौरागढ़। घाट-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क पर सोमवार को जिला मुख्यालय से मैदानी क्षेत्र के लिए रवाना हुई दो रोडवेज बसों पर घाट के पास दिल्ली बैंड पर पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बारिश हो गई। संयोग से पत्थर बसों की बॉडी से टकराए। इस घटना में एक बस का सामने वाला शीशा तो दूसरे की खिड़की का शीशा टूट गया। चालकों ने बमुश्किल पहाड़ी को पार किया और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


-खराब मौसम के कारण हवाई सेवा लगातार बाधित हो रही है। मौसम का साथ मिलने पर सेवाएं सुचारु हो जाएंगी। - संदीप यादव, एयरपोर्ट निदेशक, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-सड़कें बंद होने से विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन रोकना पड़ा। सड़कें खुलते ही सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली बैंड पर पत्थर गिरने से दो बसों को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि यात्री सुरक्षित बच गए। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article