{"_id":"6a9ef6331726a4c4ea0c1a89","slug":"dharamshala-wall-damaged-by-rain-in-purnagiri-area-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-144057-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बारिश से पूर्णागिरि क्षेत्र में धर्मशाला की दीवार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बारिश से पूर्णागिरि क्षेत्र में धर्मशाला की दीवार क्षतिग्रस्त
Mon, 07 Sep 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर/पूर्णागिरि (चंपावत)। भारी बारिश के कारण पूर्णागिरि क्षेत्र में भैरव मंदिर मोड़ के पास एक धर्मशाला और पूजा सामग्री की दुकान के पिछले हिस्से की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इससे धर्मशाला को खतरा पैदा हो गया है। प्रभावित पुजारी ने प्रशासन को इसकी सूचना देकर मुआवजे की मांग की है।
पुजारी राजेंद्र तिवारी राजू ने बताया कि बारिश के चलते पुजारी नेत्र बल्लभ तिवारी की धर्मशाला और पूजा सामग्री की दुकान के पीछे की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। दीवार के क्षतिग्रस्त होने से धर्मशाला को नुकसान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आकलन कर प्रभावित को उचित मुआवजा देने की मांग की। पुजारी दीपक तिवारी, शेखर पांडेय आदि ने भी प्रभावित को राहत देने की मांग उठाई।