{"_id":"6404e197c74d628da00a0624","slug":"weather-change-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-8-1-73692-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh Weather: मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से गिरा तापमान, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh Weather: मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से गिरा तापमान, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड
Mon, 06 Mar 2023 05:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Mon, 06 Mar 2023 05:29 PM IST
सार
Pithoragarh Weather Update: मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, नग्निधुरा, छिपलाकेदार, खलियाटॉप, मल्ला जोहार में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
मुनस्यारी में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए रहे। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। वहीं जिला मुख्यालय में हल्की ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय रविवार को मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, नग्निधुरा, छिपलाकेदार, खलियाटॉप, मल्ला जोहार में बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बादलों के छाने से अधिकतम तापमान तापमान 10 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
धारचूला के दारमा और व्यास घाटियों में भी दिन भर बादल छाए रहे। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित कई अन्य क्षेत्रों में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए।
विज्ञापन
शाम के समय तेज हवाएं चलीं और हल्की बूंदाबांदी हुई। कनालीछीना, अस्कोट, डीडीहाट में भी दोपहर बाद मौसम खराब रहा। नाचनी क्षेत्र में तेज गरज के साथ अंधड़ चला। नामिक, गौला आदि स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई।