फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Way off again

थल-मुनस्यारी मार्ग फिर 12 घंटे बंद

Sat, 11 Jul 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 11 Jul 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार रात हुई बारिश के कारण कई मार्ग यातायात के लिए फिर बंद हो गए हैं। थल-मुनस्यारी मोटरमार्ग पर हरड़िया एवं रातापानी के पास मलबा आने से यातायात पूरे 12 घंटे ठप रहा। इस मार्ग पर शुक्रवार रात नौ बजे मलबा गिर गया था। लोनिवि ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे मलबा हटाया।

विज्ञापन


जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार तवाघाट-सोबला मार्ग बंद है। पिथौरागढ़-थल मार्ग सुरौली के पास मलबा आने से बंद हो गया है। कंज्योति नारायण आश्रम मार्ग कुछ स्थानों पर बेहतर खतरनाक हालत पर है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के मुताबिक सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। शुक्रवार रात मध्यम स्तर की बारिश होने से नुकसान की सूचना नहीं है। शनिवार को बारिश बंद हो गई। पूरे दिन आसमान बादलों से घिरा रहा। इस बीच जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को जिले के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे।
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़- 33 एमएम
गंगोलीहाट- 29 एमएम
बेड़ीनाग- 31.8 एमएम
डीडीहाट- 22 एमएम
मुनस्यारी- 26 एमएम
धारचूला- 14 एमएम

जिले की सभी नदियां खतरे के करीब
लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की प्रमुख नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को झूलाघाट में महाकाली का जल स्तर 889 मीटर आंका गया, जबकि महाकाली का खतरे का निशान 890 मीटर पर लगा है। जौलजीबी में गोरी का जल स्तर 605.45 मीटर आंका गया। गोरी में खतरे का निशान 607.8 मीटर पर लगा है। रामेश्वर में सरयू का जल स्तर 447.2 मीटर रहा। सरयू में खतरे का निशान 453 मीटर में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed