{"_id":"6aa58be81053b3b9860d3c76","slug":"waterlogging-in-underpass-for-ten-days-traffic-movement-affected-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-144249-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अंडरपास में दस दिन से जलभराव, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अंडरपास में दस दिन से जलभराव, आवागमन प्रभावित
Sat, 12 Sep 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा सेना छावनी को जाने वाले रेलवे अंडरपास में पिछले 10 दिनों से जलभराव होने के कारण पैदल और दोपहिया वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इससे सेना छावनी के फैमिली क्वार्टर, केंद्रीय विद्यालय, ईसीएचएस के साथ ही आंबेडकर ग्राम फागपुर और सैलानीगोठ आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत फागपुर की प्रधान गीता देवी ने बताया कि एनएच स्थित कमलपथ से सेना छावनी, फागपुर और सैलानीगोठ जाने वाले लोगों के लिए अंडरपास से आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। बताया कि लंबे समय से वह रेलवे प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इससे ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों में रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बरसात में भूमिगत पानी ऊपर आने से अंडरपास में जलभराव होता है लेकिन रेलवे प्रशासन इसका स्थायी समाधान नहीं कर रहा है।