फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water line accumulated by falling temperature in Nabhidang

नाभीढांग में तापमान गिरने से जम गई पानी की लाइन

Wed, 22 Nov 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, डीडीहाट(पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूरो, डीडीहाट(पिथौरागढ़)। Updated Wed, 22 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Water line accumulated by falling temperature in Nabhidang
नाभीढांग में बर्फ से जमी पेयजल लाइन को उठाते आईटीबीपी के जवान। - फोटो : अमर उजाला
 आईटीबीपी की सबसे दुर्गम अग्रिम पोस्ट नाभीढांग में रात का तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे तक पहुंच रहा है। अग्रिम पोस्ट तक पेयजल की आपूर्ति के लिए बिछाई गई लाइन जम गई है। इस कारण नाभीढांग पोस्ट तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जवानों को बर्फ पिघलाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि दो दिन पूर्व उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुए हिमपात के बाद से तापमान में गिरावट आने लगी है। उन्होंने बताया कि नाभीढांग में शाम होते ही तापमान में भारी गिरावट आ रही है। कालापानी स्थित अग्रिम पोस्ट की भी यही स्थिति है। वहां पर रात का तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे जा रहा है।
विज्ञापन

 
ज्योलिंगकांग में इस समय काफी बर्फ गिर गई है। उन्होंने बताया कि पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण दिन में उसे बर्फ से हटाकर धूप में रखा जाता है और पानी चलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ज्यादा ठंड के कारण पेयजल लाइन के फटने की संभावना रहती है। इस कारण रात के समय स्रोत से पानी की आपूर्ति बंद की जा रही है। यदि नलों में पानी नहीं होगा तो उनके जमने की संभावना भी कम रहेगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इस बार ठंड का असर समय से पहले शुरू हो गया है। पिछले सालों तक पेयजल लाइन जमने की समस्या दिसंबर मध्य में आती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed