फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pharmacists express outrage; warn of work boycott if demands are not met.

Pithoragarh News: फार्मासिस्टों ने जताया आक्रोश, मांगें पूरी न होने पर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Thu, 03 Sep 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 03 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists express outrage; warn of work boycott if demands are not met.
जिला अस्पताल में पांच सूत्रीय मांगों पर बांह काला फीता बांधकर आक्रोश जताते फार्मासिस्ट। 
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में डिप्लोमा फार्मासिस्ट ने पांच सूत्री मांगों पर बांह में काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने जल्द मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट ने कहा कि वे लंबे समय से पदोन्नति, पदों को पुनर्जीवित करने, दवा को पर्चे पर लिखने का अधिकार देने आदि की मांग कर रहे हैं। सरकार इन मांगों पर गंभीर नहीं है। पिछले वर्ष फार्मासिस्ट की चारधाम यात्रा में ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन अब तक यात्रा देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सभी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केएस अधिकारी, जिला मंत्री गिरीश जोशी, प्रकाश वर्मा, टीएस तोमर, आरएस मेहता, डीआर गंगोला, कविता वर्मा, नीलम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed