फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water Crisys in Pithauragarh

पानी के लिए रोटी की तरह संघर्ष कर रहे दौबांस क्षेत्र के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Water Crisys in Pithauragarh
पिथौरागढ़ दौबांस क्षेत्र में वाहनों से लोग इस तरह पानी लाने को मजबूर हैं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से तीस किमी दूर धामीगौंडा, धौलकांडा, मैथल, कुनकटिया और दौबांस गांवों के लोग पिछले 13 दिन से जल संकट से जूझ रहे हैं। योजना के नलों में पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीण दूरस्थ गधेरों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का पूरा दिन घरों के लिए पेयजल आपूर्ति करने में ही निकल रहा है। परेशान लोगों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लॉक के धामीगौंडा, धौलकांडा, मैथल, कुनकटिया, दौबांस समेत अन्य स्थानों के सौ से अधिक परिवार पानी के लिए पिछले 13 दिन से परेशान हैं।
ग्रामीण टैक्सी, निजी वाहनों और सिर पर पानी ढोकर अपनी और जानवरों की प्यास बुझा रहे हैं। युवा नेता गोलू पांडेय ने कहा कि 13 दिनों से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने और जानवरों के लिए पानी लोगों को छह किमी दूर पेयजल स्रोत से लाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जब कोई परिवार अपने लिए पानी लेने जाता है, तो रास्ते में लोग अपने खाली बर्तन देकर पानी लाने की अपील करते रहते हैं।
पेयजल स्रोत काफी दूर होने के कारण लोगों को चलने में दिक्कत होती है। गर्मी के मौसम में और अधिक परेशानी हो रही है। कहा जल्द पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मामले में जल संस्थान के एई विनय जोशी ने बताया कि स्रोत का निरीक्षण करने को अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही समस्या का समाधान कर पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
बनबसा में चार घंटे ठप रही बिजली की आपूर्ति
बनबसा (चंपावत)। देवीपुरा मझगांव के पास पेड़ गिरने से बिजली की 33 केविए की लाईन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते बनबसा में करीब चार घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल रहने लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

यूपीसीएल के बनबसा सबस्टेशन प्रभारी प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि गढ़ीगोठ क्षेत्र के देवीपुरा मझगांव के पास 33 केविए की लाइन पर रविवार को तड़के करीब ढाई बजे एक पेड़ गिर गया, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बनबसा क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे ही क्षेत्र की बिजली सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed