फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Was dedicated to the goddess of the forests rejuvenation

देवी को अर्पित जंगलों का कायाकल्प हो गया

Tue, 03 Jan 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Tue, 03 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Was dedicated to the goddess of the forests rejuvenation
डीडीहाट के धौलेत गांव में देवी को अर्पित किया गया जंगल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में जहां देवी-देवताओं की बहुत ज्यादा आराधना होती है, वहीं लोग देवी-देवताओं के कोप का भाजन बनने से भी घबराते हैं। लोगों को आज भी विश्वास है कि जब कहीं न्याय नहीं मिलेगा तो देवी के दरबार से जरूर समाधान हो जाएगा। इसी धारण को देखते हुए डेढ़ दशक पहले लोगों ने जंगलों को बचाने के लिए देवी को अर्पित करने का मन बनाया। जब इस तरह के कदम के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे तो कई जंगलों को देवी को अर्पित किया जाने लगा। डीडीहाट के पास धौलेत, हाटथर्प, कैणी के जंगल पांच वर्ष पहले कोटगाड़ी देवी को अर्पित किए गए। इन वर्षों में इन जंगलों में आए बदलाव से न केवल गांव वाले वरन वन विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं।

विज्ञापन


धौलेत के जंगल को तो पहले अवैध कटान के कारण भारी नुकसान पहुंचा था। पांच वर्ष पहले गांव के लोगों ने मीटिंग की और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि यह जंगल कोटगाड़ी देवी को अर्पित किया जाता है। इस आशय का एक बोर्ड भी जंगल की सीमा पर लगा दिया गया। जिस दिन जंगल को देवी को अर्पित किया गया, उसी दिन से जंगल में अवैध कटान रुक गया। देवी के कोप के भय से अवैध कटान करने वाले जंगल में जाने का साहस नहीं कर पाए। धौलेत निवासी प्रकाश बोरा ने बताया कि पांच वर्ष में जंगल इतना घना हो गया है कि उसमें अब जंगली जानवर भी दिखने लगे हैं। उन्होंने बताया कि मार्च 2017 में जंगल को देवी को अर्पित किए हुए पांच साल पूरे हो रहे हैं। तब एक बैठक और की जाएगी। इसमें तय किया जाएगा कि भविष्य में भी जंगल को देवी को अर्पित करने की इस परंपरा को जारी रखा जाए या नहीं।
विज्ञापन


इधर, हाटथर्प और कैणी के जंगलों में भी कटान चार साल से बंद है। जंगल में अब लोग चारे की घास लाने या फिर गिरी लकड़ियों को बीनने के लिए तक नहीं जाते। जंगलों को बढ़ते देख लोग इसे देवी की ही कृपा मानकर चलते हैं। यह दोनों जंगल भी कोटगाड़ी मंदिर को ही अर्पित किए गए हैं। वन रेंजर पूरन सिंह देउपा ने बताया कि देवी को अर्पित जंगलों में पेड़ों और वनस्पति की बढ़ोतरी अप्रत्याशित रूप से हो रही है। उन्होंने कहा कि जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों को रोकने के लिए इस कदम के परिणाम बेहतर ढंग से सामने आए हैं। खास बात यह है कि इन जंगलों की रक्षा के लिए वन विभाग को गश्त की जरूरत नहीं पड़ती। एक सर्वोच्च शक्ति और मनोवैज्ञानिक भय से लकड़ी काटने कोई नहीं जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed