फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Waited for the gas vehicle all day, had to return without the cylinder

Pithoragarh News: पूरे दिन गैस वाहन का इंतजार किया, बिना सिलिंडर लौटना पड़ा

Thu, 11 Dec 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 11 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Waited for the gas vehicle all day, had to return without the cylinder
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली में उपभोक्ता पूरे दिन खाली सिलिंडरों को रिफिल करने के लिए गैस वाहन का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होकर बैरंग लौटना पड़ा। रास्ते में ही भरे सिलिंडर बंट गए और गैस वाहन खाली सिलिंडरों के साथ पहुंचा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कहा कि रोस्टर के हिसाब से गैस वाहन को सबसे पहले गणाई गंगोली आना चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गणाई कमल उपाध्याय ने कहा कि उपभोक्ता सुबह से ही खाली सिलिंडर के साथ बाजार पहुंचे। पूरा दिन उन्होंने इंतजार किया। जब गैस वाहन पहुंचा तो कर्मियों ने सिलिंडर खत्म होने की बात कही। ऐसे में उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। कहा कि गैस वाहन को सबसे पहले गणाई गंगोली पहुंचना चाहिए। बास पटान, सिमलता, तपोवान आदि स्थानों पर ही सिलिंडर खत्म हो गए। ऐसे में एजेंसी बगैर सिंलिंडर के गणाई गंगोली पहुंची जो गलत है। कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही हुई तो उपभोक्ता आंदोलन करेंगे। बेड़ीनाग गैस एजेंसी के प्रबंधक भाष्कर पंत ने कहा कि रास्ते में सिलिंडर खत्म होने से दिक्कत हुई। क्षेत्र के उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए 15 दिसंबर को गैस वाहन गणाई गंगोली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed