फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wait for 10 more days, international suspension bridge will gain momentum again

Pithoragarh News: 10 दिन और इंतजारीए अंतरराष्ट्रीय झूलापुल फिर पकड़ लेगा रफ्तार

Sun, 01 Oct 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Wait for 10 more days, international suspension bridge will gain momentum again
भारत-नेपाल को जोड़ने वाला झूलाघाट ​स्थित अंतर राष्ट्रीय झूलापुल। संवाद
झूलाघाट का व्यापारी वर्ग परेशान, दुकानदारी पड़ी ठंडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल की मरम्मत में अभी 10 दिन का समय और लग सकता है। झूलापुल की मरम्मत के कारण नेपाल से झूलाघाट के लिए लोगों की आवाजाही कम हो गई है। इसके चलते व्यापारी वर्ग परेशान है।
झूलाघाट में काली नदी पर बना भारत-नेपाल को जोड़ने वाला पुल जर्जर हाल हो गया है। पुल के फर्श पर लगी लकड़ी सड़ चुकी है। इस लकड़ी को बदला जाना है। इसके लिए शासन से आठ लाख रुपये स्वीकृत हैं। बीते मंगलवार से झूलापुल की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है। पुल की मरम्मत के चलते पुल पर आवाजाही का समय निर्धारित किया गया है। इसके चलते लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में कम लोग झूलाघाट बाजार का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारत का झूलाघाट कस्बा दोनों देशों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। नेपाल के गांवों से लोग जरूरी सामान के लिए झूलाघाट बाजार आते हैं। इसके अलावा भारतीय लोग भी नेपाल के जूलाघाट बाजार जाकर कपड़े या इलेक्ट्राॅनिक सामान की खरीदारी करते हैं। पिछले छह दिनों से झूलापुल की मरम्मत होने के कारण आवाजाही कम होने से व्यापार पर भी असर पड़ा है। इससे व्यापारियों में काफी नाराजगी है। व्यापारियों ने जल्द पुल की मरम्मत का कार्य पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लकड़ी के तख्ते भी नहीं पहुंचे झूलाघाट
झूलाघाट। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के फर्श पर लकड़ी के तख्ते बिछाए जाने हैं। अभी तक तख्ते झूलाघाट नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में पुल की मरम्मत में और अधिक समय लग सकता है। लोक निर्माण विभाग के जेई वेद प्रकाश ने बताया कि लकड़ी आरा मशीन में तैयार की जा रही है। लकड़ी को यहां पर लाकर फिट किया जाएगा। पुल की मरम्मत का काम जल्द से जल्द पूरा हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
--

व्यापारियों का कहना
अंतरराष्ट्रीय झूलापुल की मरम्मत का कार्य हर पांच साल में होता है लेकिन मरम्मत के समय स्थिति को देखते हुए आवाजाही भी होती थी। इससे व्यापार पर कम असर पड़ता था। इस बार लोगों की आवाजाही कम होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। - धर्मानंद पंत, व्यापारी झूलाघाट।

--
व्यापारी वर्ग कोरोना काल से ही परेशान है। झूलापुल मरम्मत का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। लोगों की आवाजाही कम होने से व्यापार पर असर पड़ रहा है। जब मरम्मत के लिए सामग्री ही उपलब्ध नहीं थी तो मरम्मत का काम शुरू नहीं किया जाना चाहिए था। - जगदीश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष झूलाघाट।
फोटो: 01पीटीएच 28पी- भारत-नेपाल को जोड़ने वाला झूलाघाट स्थित अंतर राष्ट्रीय झूलापुल। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed