फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Voters will tell whether Congress likes or dislikes BJP's policies

Pithoragarh News: वोटर बताएंगे कांग्रेस पसंद या भायीं भाजपा की नीतियां

Sat, 16 Mar 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Voters will tell whether Congress likes or dislikes BJP's policies
लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को आचार संहिता लागू हो गई। सात चरणों में होने वाले चुनाव के लिए उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होगा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के लिए 13,30,627 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस सीट पर 29,188 सर्विस मतदाता हैं। इस संसदीय सीट के लिए चारों जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में कुल 2256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 6182 कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव में सीमांत जिले के 3,72,720 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 5091 मतदाता पहली बार मतदान में भागीदारी करेंगे। मतदान के लिए 611 बूथ बनाए गए हैं। इनमें संवेदनशील और पांच अतिसंवेदनशील बूथ हैं। इन बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वरों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 1,87,426 पुरुष और 1,85,292 महिला और दो ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। धारचूला विधानसभा में 43,264 पुरुष और 43,070 महिला मतदाता हैं। डीडीहाट में 39,607 पुरुष और 40,338 महिला मतदाता है। पिथौरागढ़ में 52,653 पुरुष जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 53,334 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गंगोलीहाट में 51,902 पुरुष और 48,550 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए 6898 कार्मिकों की तैनाती होगी। मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए 20 और 21 मार्च को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी का कहना है कि मतदान की तैयारियों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।
--
जिले में दो लाख से अधिक मतदाता करेंगे लोकसभा चुनाव में मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी

चंपावत। जिले में लोकसभा चुनाव में लोहाघाट और चंपावत विधानसभा के 2,05,629 मतदाता कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेंगे। लोहाघाट और चंपावत में 1,07,420 पुरुष तो 98,209 महिलाएं मतदान करेंगी।
लोकसभा चुनाव में लोहाघाट विधानसभा में सबसे अधिक 1,07,730 मतदाता मतदान करेंगे। लोहाघाट में 56,484 पुरुष, 51,246 महिला, 1325 दिव्यांग, 85 वर्ष से अधिक 772 और 18 से 19 के 2142 मतदाता शामिल हैं।
इसी तरह चंपावत में 97,899 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 50,936 पुरुष, 46,963 महिला मतदाता हैं। यहां पर 1010 दिव्यांग, 583 मतदाता 85 से अधिक आयु के हैं और 18 से 19 आयु के 1654 युवा मतदाता हैं। जिले में सर्विस क्लास 3116 मतदाता हैं। इनमें लोहाघाट विधानसभा में 1666 पुरुष, 49 महिला और चंपावत में 1338 पुरुष, 63 महिला मतदाता हैं। वहीं जिले में 20 से 29 आयु वर्ग के 45,746 मतदाता हैं।

--
लोहाघाट में 12 तो चंपावत में 29 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील
चंपावत। जिले में 315 मतदान केंद्रों पर 344 बूथ बनाए गए हैं। लोहाघाट में 178 केंद्र और 185 बूथ हैं। वहीं चंपावत में 137 मतदान केंद्रों में 159 बूथ हैं।
लोहाघाट में 12 अतिसंवेदनशील और 21 संवेदनशील केंद्र हैं। इसी तरह चंपावत में 29 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील और 18 संवेदनशील हैं। इसके अलावा 28 केंद्र जिले में ऐसे हैं जहां पर दो दिन पूर्व मतदान पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसमें लोहाघाट विधानसभा के 20 और चंपावत विधानसभा के 18 मतदान केंद्र शामिल हैं।
--
अल्मोड़ा सीट पर 1,33,0627 मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार

29,188 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट पर
संवाद न्यूज एजेंसी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर 2256 मतदान केंद्रों में 13,30,627 मतदाता अपने वोट से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट पर 29,188 सर्विस मतदाता भी अपने मत का प्रयोग करेंगे।
अल्मोड़ा लोकसभा सीट का दायरा अल्मोड़ा के साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत तक फैला है। चारों जिलों में लोकसभा चुनाव के लिए 2256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इनमें 13,30,627 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनने में भागीदारी निभाएंगे, इसमें 6,79,943 पुरुष और 6,50,677 महिला और सात तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभाओं में 920, पिथौरागढ़ जिले की चार विधानसभा में 611, बागेश्वर की दो विधानसभा में 381 जबकि चंपावत की दो विधानसभा में 344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। संवाद



अल्मोड़ा के कटौजिया बूथ में सबसे कम मतदाता

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विधानसभा का कटौजिया बूथ सबसे कम मतदाताओं वाला बूथ होगा। यहां सिर्फ 97 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं सोमेश्वर के दुमणगांव में सबसे अधिक 1231 मतदाता पंजीकृत हैं।

6182 निर्वाचन कर्मी कराएंगे मतदान
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा सीट पर बने मतदान केंद्रों में लोकसभा चुनाव को सफल बनाने की जिम्मेदारी 6182 कर्मियों पर होगी। सभी कर्मियों की पहले की सूची तैयार कर ली गई है। संवाद


--

सबसे कम और सबसे अधिक मतदान वाले केंद्रों पर होगी नजर

अल्मोड़ा। निर्वाचन आयोग की नजर सबसे कम और सबसे अधिक मतदान वाले केंद्रों पर होगी। निर्वाचन विभाग के अनुसार बीते विधानसभा चुनाव में अल्मोड़ा जिले में रानीखेत विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय छावनी में सबसे अधिक 80.56 तो इसी विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय खुरेड़ी में सबसे कम 24.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार इन केंद्रों पर विशेष नजर रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed