{"_id":"62040f4ad9ff18554368297f","slug":"voter-awareness-for-greater-participation-pithoragarh-news-hld4532754195","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान
स्वीप कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। जिले के ऐसे मतदेय स्थल जहां पिछले चुनावों में महिलाओं का मत प्रतिशत कम रहा उन बूथों में स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाकर अधिकाधिक मतदान की अपील की गई।
विज्ञापन
स्वीप समन्वयक दीपक कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आशीष चौहान के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत कम महिला मतदान वाले जिले के सभी 60 बूथों पर महिला मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाया गया। इस दौरान मतदाताओं को निर्वाचन से संबधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 के बारे में बताया गया और मतदान के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही आगामी 14 फरवरी को मतदान करने की शपथ भी ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस जिले में 60 मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां बीते चुनावों में कम मतदान हुआ है। इन मतदान केंद्रों पर बीएलओ, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा, सुपरवाइजर, शिक्षक और शिक्षामित्र के अलावा स्वीप के तहत अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।