फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vollyball Match in Gic Garkha

सिंगाली ने जीता राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vollyball Match in Gic Garkha
जीआईसी गर्ख में राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला खेलने से पूर्व अतिथियों के सा? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जीआईसी गर्खा के खेल मैदान में शनिवार से 19वीं स्व. मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता और गर्खा सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

इसमें सिंगाली ने ओगला को 26-24, 14-25, 25-23 से हराकर उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। विक्रम बिष्ट, भुवनेंद्र भंडारी रेफरी, भुवन जोशी, निरंजन बिष्ट स्कोरर रहे। सीबीएस कन्याल, गोविंद भंडारी, धीरज खड़ायत ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षाविद् पूर्व बीईओ मदन सिंह कन्याल और विशिष्ट अतिथि राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के संयोजक देवराज सिंह कन्याल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष चंद्रबहादुर सिंह कन्याल, वीरेंद्र कन्याल, धीरज खड़ायत, सुरेंद्र कन्याल, कुंदन कन्याल, सुनील पोखरिया, गोपाल खोलिया, शेखर कन्याल, कुशल कन्याल, नंदन कन्याल आदि थे।

कार्यक्रम के संयोजक देवराज कन्याल ने बताया कि पहले चरण का फाइनल 18 अक्तूबर को होगा। 20 अक्तूबर से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले शुरू होंगे। इसका फाइनल 22 अक्तूबर को होगा। उसी शाम गर्खा सांस्कृतिक महोत्सव होगा, जिसमें पड़ोसी देश नेपाल, मथुरा, कुमाऊं-गढ़वाल के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed