{"_id":"6158a6a98ebc3e57891e555e","slug":"vollyball-in-garkha-village-pithoragarh-news-hld4400708171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनालीछीना के गर्खा में 15 अक्तूबर से शुरू होगी राष्ट्रीय स्तर की वालीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनालीछीना के गर्खा में 15 अक्तूबर से शुरू होगी राष्ट्रीय स्तर की वालीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
कनालीछीना के गर्खा में राष्ट्रीय स्तर की वालीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हुई बैठक में मौजूद ?
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के गर्खा क्षेत्र में 19 वर्षों से हो रही मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता को इस बार राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जीआईसी गर्खा परिसर में आगामी 15 अक्तूबर से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता में इस बार देश के विभिन्न राज्यों की सर्वश्रेष्ठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये की नकद राशि दी जाएगी। उपविजेता टीम को 50 हजार और तृतीय टीम को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शनिवार को जीआईसी गर्खा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और खेल प्रशिक्षकों की बैठक हुई। इसमें भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल और संयोजक देवराज कन्याल ने कहा कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच 22 अक्तूबर को होगा। उसी शाम संस्कृति विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक संध्या भी होगी।
इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा कुमाऊं-गढ़वाल, मथुरा, राजस्थान और नेपाल के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां होंगी। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर शाह ने बताया कि इस आयोजन में सीएम को भी बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष सीबीएस कन्याल, प्रभारी प्रधानाचार्य कैलाश पांडेय, खेल प्रशिक्षक विक्रम बिष्ट, भुवनेंद्र भंडारी, पूरन पंत, वीरेंद्र कन्याल, देवराज कन्याल आदि रहे।