{"_id":"57eab0114f1c1b906c576088","slug":"volleyball-in-devlthl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसाबजेड़ ए ने जीता फाइनल मुकाबला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसाबजेड़ ए ने जीता फाइनल मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
देवलथल में वॉलीबाल
- फोटो : अमर उजाला
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। देवलथल में उड़ई मंगल दल की ओर से आयोजित गिरीश सामंत वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल बीसाबजेड़ ए ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले की शुरुआत मुख्य अतिथि डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर होते रहनी चाहिए। देवलथल के खेल मैदान में फाइनल मुकाबला बीसाबजेड़ ए और बीसाबजेड़ बी की टीमों के बीच खेला गया। बीसाबजेड़ ए ने बीसाबजेड़ बी की टीम को हराकर फाइनल जीत लिया। उड़ई मंगल दल के सदस्य और तमाम खेल प्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन