फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Voice will still mum

अब भी लगता है मां आवाज लगाएगी

Mon, 04 Jul 2016 10:32 PM IST
संजू पंत/अमर उजाला, बस्तड़ी (पिथौरागढ़)
संजू पंत/अमर उजाला, बस्तड़ी (पिथौरागढ़) Updated Mon, 04 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Voice will still mum
अब भी लगता है मां आवाज लगाएगी - फोटो : अमर उजाला
बस्तड़ी गांव के अमन और पियूष से मिलने पर अपनी भावनाओं को काबू में रखना मुश्किल होता है। दिल से सिर्फ एक ही आवाज निकलती है। इनको इतनी शक्ति मिले कि आपदा से पूरी तरह से उबर जाए। 13 साल के अमन और छह साल के पीयूष ने 30 जून की आपदा को मात देकर जीवन के प्रति अपनी ललक को तो साबित कर ही दिया है। पर जिंदगी का लंबा रास्ता उनके इम्तिहान लेने को शायद अब भी तत्पर है। पीयूष रातों को उठकर मां को बुला रहा है और अमन बड़े भाई का दायित्व निभाते हुये, उसे दिलासा दे रहा है। 
विज्ञापन


ओगला के व्यवसायी दीपक पाठक के घर पर जब में सुबह पहुंचा था तो मौसम में किसी साजिश की बू नहीं थी। ऐसा लग रहा था कि 30 जून की आपदा के बाद जिंदगी अपने सामान्य ढर्रे पर लौट आने की कोशिश में है। 30 जून का ही वह भयावह समय था जब बस्तड़ी के शेखर भट्ट और चंद्रकला अपने जान से प्यारे मासूमों को इस दुनिया में अनाथ छोड़कर काल के मुंह में समा गये थे। मुझे लगा कि उस रात की भयावहता को मैं अमन और पीयूष के चेहरों पर पढ़ पा रहा हूं। अमन और पीयूष बदहवास से दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ भी बात करने से पहले दिल सहम जाता है। हिम्मत करके मैं बात करने की कोशिश करता हूं तो बच्चों का विश्वास मुझे अंदर तक छील देता है। अमन और पीयूष को लगता है कि मम्मी चंद्रकला और पापा शेखर भट्ट जरूर लौट कर आएंगे।  पीयूष तो रातों में उठकर मां को बुलाने की जिद करने लगता है। मां के आंचल की उसे इस समय सबसे ज्यादा जरूरत भी है। अमन को अपने छोटे भाई की तुलना में ज्यादा समझ है। वह अपने छोटे भाई को समझाने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन दोनों को उनके करीबी ओगला के व्यवसायी दीपक पाठक ने अपने घर पर रखा है। शेखर भट्ट ओगला में दीपक पाठक की दुकान में ही काम करते थे। अमन सिंघाली के स्कूल में कक्षा आठ में और पीयूष कक्षा एक में पढ़ता है। चार दिन पहले तक जिस घर में खुशहाली थी आज लगता है कि चमन उजड़ गया है। मकान जमींदोज हो गया है। बच्चों के कापी, किताब, खेलने का सामान मलबे में दब गए हैं।  बच्चों के संरक्षण की बात करने वाली किसी भी संस्था ने अब तक इन बच्चों से संपर्क नहीं साधा है। बच्चों को अपने साथ रखने वाले दीपक पाठक ने कहा है कि वह बच्चों की पूरी परवरिश करेंगे। उनकी शिक्षा को भी आगे बढ़ाएंगे। इस घटाटोप में दीपक पाठक का इरादा थोड़ी राहत देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed