फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vivekananda Colony water crisis

विवेकानंद कॉलोनी में पानी का संकट

Tue, 29 Nov 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 29 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda Colony water crisis
पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन करते विवेकानंद कालोनी के लोग - फोटो : अमर उजाला

पांडेगांव के पास स्थित विवेकानंद कॉलोनी में पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। एक सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप रहने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि यदि पेयजल सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी। लोगों ने समस्या को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया।

विज्ञापन


विवेकानंद कॉलोनी निवासी महेश पाठक गोलू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि पेयजल संकट की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। जाड़ों के मौसम में भी लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ रहा है तो गर्मियों में क्या हालात होंगे। डीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रदर्शन में विवेकानंद कॉलोनी निवासी लीलावती जोशी, शोभा पांडे, भावना पटवा, कलावती बिष्ट, सावित्री तिवारी, निर्मला रावल, सुनीता उप्रेती, ज्योति पाठक आदि शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed