{"_id":"245169dee91c5b1657cdb81c3d95215a","slug":"vis-arise-in-the-case-of-road-quality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस में उठेगा सड़क की गुणवत्ता का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस में उठेगा सड़क की गुणवत्ता का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि थल-सातशिलिंग रोड के घटिया निर्माण का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सड़क का निरीक्षण करने के बाद कहा कि एडीबी ने सड़क पर जितना भी हॉटमिक्स कराया है, वह बेहद घटिया है। हॉटमिक्स बिछाने के लिए जब डीपीआर तैयार की गई थी तब यह तय हुआ था कि इसमें गौला की रोड़ी लगाई जाएगी लेकिन अब स्थानीय नदियों की रोड़ी को लगाया जा रहा है।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान ही अधिकारियों को फोन कर कहा कि तत्काल इसमें सुधार लाएं। बता दें कि थल से सातशिलिंग तक 50 किलोमीटर लंबी सड़क का इन दिनों एडीबी कंस्ट्रक्शन डिविजन सुधारीकरण, चौड़ीकरण का काम कर रहा है।
विज्ञापन