फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Violence broken ticket machines

मारपीट में टूटी टिकट मशीन

Mon, 30 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Mon, 30 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

दो मुसाफिरों पर रोडवेज बस के कंडक्टर से मारपीट का आरोप लगा। मारपीट में कंडक्टर की टिकट मशीन को नुकसान पहुंचा है। परिचालक ने चल्थी चौकी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


28 मार्च को रोडवेज की बस (यूए 07/2004) लोहाघाट से दिल्ली को रवाना हुई। कुछ देर चंपावत में रुकने के बाद बस आगे दिल्ली को रवाना हुई। बस के दो यात्री संजय सिंह और कुंडल सिंह चंपावत ही छूट गए। दोनों यात्रियों ने किसी अन्य वाहन से बस का पीछा किया और सिन्याड़ी में बस को पकड़ा। कंडक्टर आरएस खाती का आरोप है कि सिन्याड़ी में इन दोनों यात्रियों ने उनके साथ मारपीट की तथा टिकट मशीन को नुकसान पहुंचाया। कंडक्टर का कहना है कि चंपावत में इन यात्रियों का करीब 30 मिनट तक इंतजार किया गया। लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर बस को बढ़ा दिया।
विज्ञापन


चल्थी चौकी प्रभारी बीआर पौरी ने बताया कि कंडक्टर की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 506 और 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी मुसाफिरों को मुचलकों पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed