{"_id":"6ac92c27f861604d610a9ae8","slug":"vinod-kumar-becomes-president-of-the-ministerial-association-jeevan-oli-elected-general-secretary-for-the-fourth-time-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145403-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विनोद कुमार, जीवन ओली चौथी बार महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विनोद कुमार, जीवन ओली चौथी बार महामंत्री निर्वाचित
Fri, 09 Oct 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। बालिका इंटर कॉलेज चंपावत में उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इस दौरान विनोद कुमार को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष और जीवन चंद्र ओली को चौथी बार महामंत्री चुना गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और अपर जिलाधिकारी केएन गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने की। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखते हुए मांग पत्र सौंपा। अधिवेशन के दूसरे सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें विनोद कुमार को दूसरी बार अध्यक्ष, जीवन चंद्र ओली को चौथी बार महामंत्री, खीम सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष और गोपाल सिंह नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया। महामंत्री जीवन चंद्र ओली ने बताया कि महिला उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस मौके पर पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष विजेंद्र लूंठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सौन, सौरभ चंद, नागेंद्र कुमार, प्रकाश तड़ागी, हिमांशु मुरारी, रमेश देव, जगदीश तड़ागी, प्रकाश उपाध्याय और मिंटू सिंह राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।