फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Outcry for drinking water in Talli Gaurihat following a pipeline burst

Pithoragarh News: पेयजल लाइन टूटने से तल्ली गौरीहाट में पेयजल के लिए हाहाकार

Sat, 10 Oct 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Outcry for drinking water in Talli Gaurihat following a pipeline burst
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भूस्खलन के कारण पेयजल लाइन टूटने से तल्ली गौरीहाट क्षेत्र में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। 15 परिवार बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जल निगम ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने को आकलन (एस्टीमेट) भेजकर कर्तव्य निभा दिया है। भटेड़ी सड़क से होकर गुजरने वाली गौरीहाट ग्राम सभा की पेयजल लाइन बीते शुक्रवार को भूस्खलन की चपेट में आकर टूट गई। इससे तल्ली गौरीहाट के 15 परिवारों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्राम सभा की ये पेयजल लाइन कट्यानी के ऊपर ढोली खोली नामक स्रोत से आती है, लेकिन भटेड़ी सड़क में भूस्खलन से ये लाइन बार-बार टूट रही है। ग्राम प्रधान ज्योति धरियाल ने बताया कि पूर्व में दो बार टूट चुकी पेयजल लाइन को उन्होंने खुद अपने खर्चे से ठीक कराया। जल निगम का कहना है कि अब फिर से टूट गई पेयजल लाइन के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। बीडीसी सदस्य पंकज धरियाल ने बताया कि ग्राम सभा के लिए ढोली खोली से जल संस्थान तथा जल जीवन मिशन से बनी दो पेयजल लाइन हैं, लेकिन जल संस्थान की बनाई लाइन टूटने से तल्ली गौरीहाट में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण 15 परिवार काफी परेशान हैं। तल्ली गौरीहाट के हयात सिंह धरियाल, पुष्कर बिष्ट, मनोज ठगुन्ना, कुशल सिंह ठगुन्ना, बिशन सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रेम बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, भगवान बिष्ट, हर सिंह बिष्ट आदि ने बताया कि वे लोग किसी तरह दूरदराज क्षेत्र में जाकर पीने का पानी भरकर ला रहे हैं, जिसमें उनका काफी समय लग रहा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को तुरंत ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


1978 में बनी जल संस्थान की पेयजल लाइन भटेड़ी सड़क में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने की सूचना आपदा विभाग को दी गई है। साथ ही गौरीहाट गांव के लिए एक बड़ा पेयजल टैंक बनवाने के लिए जिला योजना में प्रस्ताव भेजा गया है। इसके पास होने पर गांव में पेयजल टैंक बनाकर कमी दूर की जाएगी। -पंकज, जेई, जल निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed