{"_id":"6aca7b016b5f874d8302ff36","slug":"elected-representatives-trained-to-make-panchayats-models-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-145414-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
Sat, 10 Oct 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड सभागार में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि संवाद व विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाएं तैयार करने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन पंचायतीराज निदेशालय के तत्वावधान में ग्रामीण विज्ञान समिति ने किया। ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा की अध्यक्षता में दायित्वधारी मुकेश महराना मुख्य अतिथि रहे। महराना ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगा। ग्रामीण विज्ञान समिति के अध्यक्ष देवकी नंदन कांडपाल ने बताया कि मास्टर ट्रेनर सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसका उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाना, रोजगार बढ़ाना और पलायन रोकना है। मास्टर ट्रेनर शिखा भट्ट ने ग्राम पंचायत विकास योजना और स्थानीय रोजगार के उपायों पर प्रशिक्षण दिया।