फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers will go to court if mining tender is not canceled.

खनन की निविदा निरस्त नहीं हुई तो न्यायालय जाएंगे ग्रामीण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers will go to court if mining tender is not canceled.
मुनस्यारी (पिथौरागढ़ )। मुनस्यारी के पापड़ी ग्राम पंचायत के कैंठी व पल्यारपानी में आरबीएम खनन के लिए आठ मई को आमंत्रित किए गए टेंडर को रद्द करने की मांग को लेकर सरपंच मुन्नी देवी ने उपजिलाधिकारी मुनस्यारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पापड़ी ग्राम पंचायत का पैंकुति,पत्थर खानी एवं कैंठी आपदा प्रभावित है। जहाँ से कुछ परिवारों को पहले ही विस्थापित किया गया है। अब ऐसे में प्रशासन द्वारा खनन के लिए आठ मई को जो निविदा आमंत्रित की गई है वह स्थान ठीक इन गांवों से 500 मीटर नीचे है।और उक्त गांवों में लगातार भू धंसाव जारी है। जिस कारण लोगों के घरों तौर खेत खलिहानों में दरारें पड़ी हैं। ऐसे में यदि उक्त स्थान पर खनन पट्टा जारी होता है तो ग्रामीणों के मकानों को खतरा उत्पन्न होने की पूरी आशंका है। कहा कि इससे लोग भयभीत हैं। ज्ञापन में सभी ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। निविदा रद्द न किए जाने पर ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed