फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   villagers protested on closing the way

जंगल, सरयू तट को जाने वाला रास्ता बंद करने से रोष

Sun, 30 Dec 2018 11:21 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 30 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
villagers protested on closing the way
भनौलीसेरा में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
अवैध खनन रोकने में नाकाम राजस्व पुलिस ने सरयू नदी को जाने वाला रास्ता बंद कर दिया है। इससे भनोलीसेरा गांव के लोगों का जंगल और सरयू तट जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। इसके नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सेरा ऊर्फ बडौली के भनोलीसेरा गांव से जंगल और सरयू नदी के तट को जाने वाले रास्ते को राजस्व पुलिस ने स्थायी रूप से बंद कर दिया है। ऐसा कदम इस रास्ते नदी से हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए किया गया है। ग्राम प्रधान मोहन जोशी का कहना है कि गांव के 150 परिवारों के जानवर, जंगल जाने वाली महिलाएं इसी रास्ते का उपयोग करती हैं।
विज्ञापन


जानवरों को पानी पिलाने नदी में ले जाया जाता है। रास्ता बंद करने से लोगों के सामने भारी दिक्कत खड़ी हो गई है। प्रधान ने कहा है कि रास्ता नहीं खोला जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह, पूरन सिंह, अमर सिंह जोगेंद्र सिंह, मनोज सिंह समेत तमाम लोग शामिल थे। उधर, विधायक मीना गंगोला ने रास्ता बंद करने को गलत बताते हुए कहा कि इस संबंध में प्रशासन से बात की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


भनोलासेरा में अवैध खनन कतई नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए टीमें गठित कर छापेमारी की जाएगी। गांव के लोगों का आवागमन का रास्ता नहीं रोका जाएगा।       
- सौरभ गहरवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed