फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers of Ghingarkhola demand to connect with road facility

Pithoragarh News: घिंगरखोला के ग्रामीणों ने की सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग

Sat, 15 Jul 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Ghingarkhola demand to connect with road facility
पिथौरागढ़। घिंगरखोला के ग्रामीणों ने सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे घिंगरखोला के ग्रामीणों ने कहा कि गांव की जिला मुख्यालय से दूरी मात्र तीन किलोमीटर है। इसके बाद भी आज तक गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में विधायक निधि से सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसका 200 मीटर का काम पूरा हो चुका है। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत भटयूड़ा के तोक आमबाग के लोगों ने निजी स्वार्थ के लिए सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया है। उन्होंने सड़क के रुके हुए कार्य को शुरू कराने की मांग की। वहां पूरन सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह मेहता, गंगा सिंह, देव सिंह, पुष्कर बिष्ट, आशा मेहता, तुलसी मेहता, हीरा देवी, संतोष मेहता, सावित्री मेहता आदि मौजूद रहे।

--
बारिश के मौसम में जन समस्याओं का समाधान करने की मांग

धारचूला के लोगों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़। सीमांत के लोगों की समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर धारचूला के लोगों ने शनिवार को किशोर कैल्विन धामी के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि धारचूला विकासखंड में बारिश के मौसम में सड़कों के बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने शीघ्र बंद सड़कों को खोलने की मांग की है। बताया कि सीमांत के कई गांवों में बारिश के दौरान 20 से अधिक दिनों तक बिजली गुल हो जाती है और संचार सेवा बाधित हो जाती है। उन्होंने शीघ्र ही सारी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। वहां अनिल धामी, योगेंद्र धामी, नीरज धामी, सुनील धामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो विवरण-15पीटीएच18 पी- पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट पहुंचे धारचूला के लोग। संवाद
--
संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से हेलागोठ वासी परेशान

हुड्डी नदी से लगातार हो रहा ग्रामीण तटबंद्ध का कटाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बनबसा (चंपावत)। बरसात से ग्रामीण संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से बनबसा के हेलागोठ वासी खासे परेशान हैं। उनका कहना है कि एक ओर वे हुड्डी नदी से हो रहे भू-कटाव से चिंतित हैं। दूसरी ओर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में भी परेशानियां होने लगी हैं। ग्रामीण हरीश सिंह तड़ागी, अमर सिंह, केदार सिंह, मदन राम, छात्र राहुल सिंह अधिकारी, सुनीता देवी और गंगा देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व विधायक निधि से तीन लाख रुपये में ग्रामीण संपर्क मार्ग बनाया गया था। इस वर्ष वन विभाग की ओर से यूकेलिप्टिस के पेड़ों के कटान और भारी वाहनों से उनके परिवहन के कारण संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने मौसम ठीक होने पर संपर्क मार्ग को दुरुस्त कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 15 टीएनपी बीएनबी 03 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed