फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers burned effigies of forest

ग्रामीणों ने फूंका वन विभाग का पुतला

Sun, 11 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sun, 11 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers burned effigies of forest
तेंदुए का आतंक समाप्त करने की मांग पर थल में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

तेंदुए के आतंक से भयभीत अधौली गांव के लोगों ने वन विभाग का पुतला फूंका। कैलाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में थल बाजार पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि अधौली गांव में कुछ माह से तेंदुए का आतंक फैला है। तेंदुए के भय से लोग घरों से बाहर आने में डर रहे है। स्कूली बच्चों का विद्यालय जाना बंद हो गया है। महिलाओं ने तेंदुए के भय से खेतों में काम करना भी छोड़ दिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ने की मांग की गई थी, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कहा कि तेंदुआ दिनदहाड़े लोगों के आंगन में आ धमकता है। ग्रामीणों का बाजार आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही पिंजरा लगाकर तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में किरन, प्रेमा कार्की, दीपा जोशी, हरीश जोशी, कौस्तुबानंद जोशी, सुरेश, ललित कुमार आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed