फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Village leaders in blocks and put locks offices

ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालयों में डाले ताले 

Tue, 27 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Sep 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Village leaders in blocks and put locks offices
ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालयों में डाले ताले  - फोटो : अमर उजाला

राज्य वित्त और 14वें वित्त मद से की गई 20 प्रतिशत कटौती वापस करने, प्रधानों को लोक सूचनाधिकारी के पद से मुक्त करने, प्रधानों को मानदेय देने समेत तमाम मुद्दों को लेकर ग्राम प्रधानों ने जिले के आठों विकासखंड कार्यालयों में तालाबंदी की। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। 

विज्ञापन


विण विकासखंड मुख्यालय में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी की। रघुवीर ने कहा कि राज्य वित्त और 14वें वित्त मद में 20 प्रतिशत की कटौती से ग्राम पंचायतों में विकास के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


14वें वित्त की तरह ही राज्य वित्त मद को पांच गुना बढ़ाने, प्रधानों का मानदेय 10000 रुपये करने, प्रधानों को पेंशन देने, मनरेगा में कुशल श्रमिक, श्रमिक और सामग्री का बजट अग्रिम देने की मांग अनसुनी की जा रही है। ग्राम प्रधान संगठन पंचायतराज एक्ट की नियमावली जारी करने, परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ देने की मांग पूरी नहीं की जा रही है। तालाबंदी में तमाम प्रधान मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोलीहाट। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट विकासखंड क इंदिरा देवी, भागीरथी देवी, भावना देवी, सोबन सिंह, मनोहर सिंह, गोविंद सिंह खाती, मुन्नी देवी तालाबंदी की। अन्य विकासखंडों में भी प्रधानों ने तालाबंदी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed