{"_id":"6969208a09fbea0d53098958","slug":"vehicle-owners-are-upset-due-to-lack-of-petrol-pump-in-bangapani-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137115-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंगापानी में पेट्रोल पंप नहीं होने से वाहन स्वामी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंगापानी में पेट्रोल पंप नहीं होने से वाहन स्वामी परेशान
Thu, 15 Jan 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र में आसपास पेट्रोल पंप नहीं होने से वाहन स्वामियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने वाहन तो खरीद लिए लेकिन तेल नहीं होने से अक्सर वह खड़े रहते हैं।
क्षेत्र में कुछ लोगों ने रोजगार तो कइयों ने अपने शौक पूरा करने के लिए दो और चार पहिया वाहन खरीदे हैं लेकिन अब उन्हें पेट्रोल, डीजल के लिए दूसरे का मुंह ताकना पड़ रहा है। वाहन स्वामी सवारी ढोने वाले चालकों से पांच-सात लीटर तेल मंगाकर अपना काम चला रहे हैं।
बता दें कि बंगापानी से मुनस्यारी 36, ओगला 55 और धारचूला 60 किलोमीटर दूर जाने पर ही पेट्रोल/डीजल मिल पाता है। वाहन स्वामी स्थानीय लोगों से ऊंची कीमत पर तेल खरीदने के लिए विवश हैं। लोगों का कहना है कि वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
कोट
बंगापानी से दूर जाकर तेल भरना काफी महंगा पड़ता है। यदि यह सुविधा यहीं उपलब्ध हो जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा। प्रशासन को इस तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। - रमेश बिष्ट, वाहन स्वामी
मैं सवारी लेकर प्रतिदिन पिथौरागढ़ जाता हूं। हर रोज कोई न कोई पेट्रोल/डीजल मंगवाता रहता है। इस तरह तेल ले जाना गैर कानूनी है लेकिन मजबूरी में कभी 1-2 बोतल ला देता हूं। - फकीर सिंह मेहरा, वाहन स्वामी
मेरी गाड़ी लोकल में चलती है। तेल समाप्त होने पर कभी गाड़ी खड़ी रह जाती है। दूसरे की गाड़ी लेकर तेल लेने जाना पड़ता है जो काफी महंगा पड़ता है। - सुरेंद्र बुर्फाल