{"_id":"6a663bc8351357c76f0a314c","slug":"vegetable-laden-camper-overturns-on-highway-two-injured-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-142229-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हाईवे पर सब्जी से भरा कैंपर पलटा, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हाईवे पर सब्जी से भरा कैंपर पलटा, दो घायल
Sun, 26 Jul 2026 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बस्तिया के पास यू बैंड पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में सब्जी से भरा कैंपर वाहन पलट गया। हादसे में चालक समेत दो घायल हो गए।
चालक की हालत गंभीर होने पर उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। वाहन टनकपुर से धारचूला को जा रहा था। 112 सेवा के पुलिस जवानों ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर एनएच पर बस्तिया के पास चंपावत की तरफ से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कैंपर वाहन यूके 05 टीए 4759 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में रखी सब्जी सड़क पर बिखर गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस की 112 सेवा के कैलाश चौसाली और मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक अंकित कुमार (20) पुत्र सूरज राम और जो फिरमाल (24) पुत्र गोविंद फिरमाल निवासी गलाती, धारचूला, जिला पिथौरागढ़ को उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉ. नौनिहाल सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया। चालक अंकित को हायर सेंटर रेफर किया। वहीं वाहन सवार घायल जोजो फिरमाल को छुट्टी दे दी।