फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vegetable crisis deepens in Munasari

मुनस्यारी में सब्जियों का संकट गहराया

Mon, 28 Jan 2019 11:47 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 28 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Vegetable crisis deepens in Munasari
मुनस्यारी में बर्फ के चलते लोगों को सिलेंडर भराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - फोटो : AMAR UJALA
 बर्फबारी के चलते पिछले 21 जनवरी से थल-मुनस्यारी सड़क बंद होने से अब क्षेत्र में सब्जियों का संकट गहराने लगा है। हालांकि अन्य राशन सामग्री और गैस सिलिंडरों की अभी दिक्कत नहीं है।  
विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले सप्ताह हुई जमकर बर्फबारी के बाद थल-मुनस्यारी मार्ग रातापानी, कालमुनि बेटुलीधार, पातलथौड़ में बंद हो गया। नगर के आंतरिक मार्ग भी पूरी तरह बंद हो गए। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंतरिक मार्गों पर बस स्टेशन, थाना बैंड, शास्त्री चौक, बाजार, अस्पताल रोड से जेसीबी और स्नोकटर के जरिये बर्फ हटा दी है, लेकिन अभी थल-मुनस्यारी मार्ग नहीं खुल पाया है। नया बस्ती से पातलथौड़ तक जमा बर्फ को हटाने के लिए लोनिवि की ओर से जेसीबी और स्नोकटर लगाया गया है। रविवार को कई जगहों से बर्फ हटा दी लेकिन अन्य स्थानों से अभी इसे नहीं हटाया जा सका है। पिछले आठ दिन से सड़क बंद होने से अब नगर में सब्जियों का संकट गहराने लगा है। 
विज्ञापन


गैस सर्विस के प्रबंधक योगेश कठायत ने बताया कि बर्फबारी की संभावना को देखते हुए गोदाम में चार सौ सिलिंडरों का पहले ही स्टॉक कर दिया गया था। क्षेत्र में बिजली और नेटवर्क सेवा बाधित होने से पोस्ट आफिस, बैंकों में कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गया है। विद्युत विभाग के जेई बहादुर सिंह गनघरिया ने बताया कि क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी में हुआ सीजन का आठवां हिमपात  
मुनस्यारी। क्षेत्र में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। इस सीजन में अब तक आठ बार हिमपात हो चुका है। रविवार की रात साढे़ दस बजे बाद पहले हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह लोगों के उठने तक नगर में आठ इंच तक बर्फबारी हो गई थी। इसके बाद धूप निकल आई लेकिन दोपहर बाद फिर से घने बादल छा गए। लगातार हो रही बर्फबारी से क्षेत्र में कड़ाके की शीत लहर का प्रकोप जारी है। ब्यूरो 


युवकों ने बड़ाबे मोटर मार्ग से हटाई बर्फ
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-बड़ाबे मोटर मार्ग पर बर्फ के ऊपर पाला गिरने से वाहन फिसल रहे हैं। दुर्घटना के खतरे को देखते हुए स्थानीय युवकों ने स्वयं फावड़ा बेलचा लेकर सड़क पर जमी बर्फ हटाई। तीन दिन पूर्व पत्थरखानी से बड़ाबे तक बर्फ की मोटी चादर बिछ गई थी। इसके ऊपर पाला गिरने से इसमें वाहन फिसल रहे थे। सोमवार को क्षेत्र के युवकों ने खतरनाक स्थानों पर जमी बर्फ हटाई। इसमें जनार्दन जोशी, सागर जोशी, धनंजय, ललित, दीपक, किशोर, योगेश, कमल, यतिन आदि लोग शामिल रहे।  




 बर्फ में दबकर 35 भेड़, बकरियों की मौत
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बर्फ की चपेट में आने से खोलवन के पास 35 भेड़, बकरियों की मौत हो गई है। बकरी पालक ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है। गोविंद सिंह निवासी ढीलम, दरकोट ने उप जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि रविवार को खोलवन के पास बर्फ खिसकने से उसके नीचे दबकर 35 भेड़, बकरियों की मौत हो गई है। उन्होंने पट्टी पटवारी से जांच कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। ब्यूरो  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed