फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vaccination in Pithauragarh

Pithoragarh News: पशुओं का उपचार कर रहीं 39 टीम

Sun, 14 May 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Vaccination in Pithauragarh
धारचूला के जुम्मा में पशुपालकों को दवा देती टीम। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में 597 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। पशुओं में रोग की रोकथाम के लिए लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) के टीके लगाए जा रहे हैं। विभाग ने इस हफ्ते तक पचास हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। कुल 39 टीम पशुओं का टीकाकरण कर रहीं हैं। कुल 27,500 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में पिछले 15 दिन से अधिक समय से पशुओं के बीमार होने की सूचना मिली है। पशुपालन विभाग की टीम ने इसके नमूने जांच के लिए मुक्तेश्वर की प्रयोगशाला में भेजे हैं। वहां से इन्हें भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट विभाग को नहीं मिली है। डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि बीमारी से ग्रसित पशु को ठीक होने में करीब 10 दिन का समय लग जा रहा है। बीमारी से ग्रसित पशु के पैरों में सूजन आने पर उसके स्वस्थ होने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर टीम को पांच-पांच सैंपल भी लेने के निर्देश दिए गए हैं। ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों से आए 21 पशुधन प्रसार अधिकारी दुर्गम गांवों में टीकाकरण कर रहे हैं। कबीर धामी ने रविवार को जुम्मा, भुवन जोशी, योगेश दुमका ने दमोद, ऐंचोली, डीएन भट्ट ने केदार पुनेड़ी, शेर सिंह बिष्ट ने छारछुम, अनिल शर्मा ने फुलतरी, बसेरा, सिरकुच में प्रमिला गोबारी, बड़ालू में विपिन जोशी नखनौली में राजेश्वर राम ने पशुओं का टीकाकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




300 जानवरों को लगा चुके टीके
पिथौरागढ़। पशुधन प्रसार अधिकारी भुवन जोशी के नेतृत्व में दूरस्थ गांवों में टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जमराड़ी, शेरी, विनायक, तोली, गुरना और कांटे गांवों में 300 पशुओं को बीमारी से बचाव के लिए टीके लगाए जा चुके हैं। अन्य गांवों में भी टीम पशुओं का टीकाकरण कर रही है।



तेजम, नाचनी, डीडीहाट में है अधिक केस
पिथौरागढ़। कई गांवों में पशुओं में फैली बीमारी काफी हद तक नियंत्रित हो गई है। डिप्टी सीवीओ डॉ. पंकज जोशी ने बताया कि अभी नाचनी, डीडीहाट, तेजम में बीमारी अधिक देखी जा रही है। ख्वांकोट, डांगटी, भागीचौरा आदि जगहों पर पशु स्वस्थ हो चुके हैं।

धारचूला के जुम्मा में पशुपालकों को दवा देती टीम। संवाद

धारचूला के जुम्मा में पशुपालकों को दवा देती टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed