फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand will always be indebted to the martyrs

शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will always be indebted to the martyrs
राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते विभिन्न संगठनों के लोग। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने खटीमा और मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा उत्तराखंड हमेशा शहीदों का ऋणी रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक जुगल किशोर पांडे के संचालन में शहीद स्मारक में शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि उन शहीदों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता है, जिनकी शहादत से अलग राज्य बना। कहा कि बलिदानियों का उत्तराखंड हमेशा ऋणी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण राजधानी बने, यह आंदोलनकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में बार संघ के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, डॉ. दिनेश जोशी, कर्नल आरडी जोशी, गिरधर सिंह बिष्ट, मनोज जोशी, हेमंत महाराज, डीएन भट्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, नरेंद्र चंद, पीसी जोशी, पुष्कर सिंह बिष्ट, रघुवीर सिंह, ललित शौर्य, दिवाकर जोशी, राकेश जोशी, कांग्रेस के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, डॉ. सरस्वती कोहली, गोपाल दत्त सती, हरीश जोशी, प्रकाश बेलाल, कैलाश कुमार, दीपा जोशी, कमला बिष्ट आदि मौजूद थे। लोक गायक सुरेश प्रसाद सुरीला ने यह तन मेरा राख की ढेरी गीत की प्रस्तुति देकर माहौल गमगीन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed