फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: Girls refused to marry Agniveers in uttarakhand

शादी के लिए फिट नहीं अग्निवीर! : लड़कियां कर रहीं इंकार, बिना पेंशन की देश सेवा बनी टेंशन, जानें क्या बोले परि

Tue, 02 Jan 2024 01:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jan 2024 01:12 PM IST
सार

उत्तराखंड की लड़कियां अग्निवीरों के आए रिश्तों को नकारने लगीं हैं। लड़कियां साफ कह रही हैं कि चार साल के बाद अग्निवीर बेरोजगार हो जाएगा फिर उनका क्या होगा। अग्निवीरों के परिजनों के लिए लड़कियां ढूंढना एक चुनौती बन गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Girls refused to marry Agniveers in uttarakhand
अग्नीवीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ की लड़कियां पहले बेरोजगार युवाओं से शादी करने से मना करती थीं, अब वे अग्निवीरों के लिए आए रिश्तों को भी नकारने लगीं हैं। लड़कियां साफ कह रही हैं कि चार साल के बाद अग्निवीर बेरोजगार हो जाएगा फिर उनका क्या होगा। अग्नीवीर को पेंशन भी नहीं मिलेगी। परिजनों के लिए अपने अग्नीवीर बेटों के लिए दुल्हन ढूंढना अग्निपथ पर चलने या सीमा पर आने वाली चुनौतियों से कम नहीं है।

विज्ञापन


डीडीहाट तहसील के करीब पांच से अधिक अग्निवीरों के परिजनों ने बताया कि उनके बेटों के लिए दुल्हन नहीं मिल रही हैं। लड़कियां उनसे शादी करने से सीधे-सीधे इन्कार कर दे रही हैं।
विज्ञापन


डीडीहाट के पांच हजार से अधिक लोग दे चुके हैं फौज में सेवाएं
डीडीहाट तहसील में पांच हजार से अधिक परिवार फौज में नौकरी कर चुके हैं। पूर्व फौजी धन सिंह कफलिया कहते हैं कि पहले से फौज में भर्ती होने वाले लड़के की ट्रेनिंग के दौरान ही विवाह हो जाता था। भले ही फौजी आठ पास की भर्ती से फौजी बना होता था परंतु उसकी पत्नी स्नातक या बीएड पास होती थी। अब स्थिति बदल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Hit And Run law: उत्तराखंड में बस स्टेशनों का ऐसा नजारा देख पर्यटक परेशान, समान के साथ भटकते दिखे यात्री

केस एक
नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष वार्ड निवासी फकीर सिंह (काल्पनिक नाम) एक साल पहले अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुआ। उसके परिजन अक्तूबर से ही उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। अग्निवीर के पिता बताते हैं कि कई लड़कियों के घरों में वह रिश्ते के लिए जा चुके हैं परंतु लड़कियां अब खुद ही चार साल बाद आपका लड़का बेरोजगार हो जाएगा और अब तो अग्निवीरों को पेंशन भी नहीं मिलेगी कहकर शादी से मना कर दे रही हैं।

केस दो
मिर्थी निवासी राम सिंह (काल्पनिक नाम) बताते हैं कि वह भी अपने अग्निवीर लड़के का रिश्ता पिछले दो माह से करने के लिए 12 लड़कियों के घर जा चुके हैं परंतु सब अग्निवीरों को अस्थायी फौजी कहकर शादी से मना कर दे रहे हैं। वहीं, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी भी कह रहे हैं कि पूर्व फौजी भी अब अपनी लड़कियों का रिश्ता अग्निवीरों से कराने से कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed