{"_id":"5ccddbb8bdec220791790cd0","slug":"use-of-mobile-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जेल में चल रहा मोबाइल, धमकियां दे रहे कैदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जेल में चल रहा मोबाइल, धमकियां दे रहे कैदी
Sun, 05 May 2019 12:07 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 05 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया को शनिवार को रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया एक पत्र मिला, जिसमें जेल मंत्री को संबोधित करते हुए डीडीहाट बंदीगृह के विचाराधीन कैदी ने पिथौरागढ़ बंदीगृह में पिछले एक साल से चार मोबाइल फोन चलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कहा कि डेढ़ माह पूर्व जब इन नंबरों का पता थाना पुलिस को लगा तो सभी नंबर बंद कर दिए गए थे, इस समय बंदीगृह के एक कर्मचारी ने नए सिम दिए हैं। मालूम हो कि प्रदेश में कारागार मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है। कैदी के अनुसार, बंदीगृह में बंदियों को डराया-धमकाया जाता है।
विज्ञापन
उसने पिछले दिनों बंदीगृह में विचाराधीन एक कैदी की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को भी सही ठहराते हुए उसका मेडिकल कराने की मांग की है। इधर विचाराधीन बंदी के नाम से इस तरह के आरोप लगाने वाला पत्र जारी होने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पत्र के माध्यम से जो आरोप लगाए गए हैं, उनकी जांच की जाएगी। साथ ही पत्र की सत्यता और बंदीगृह से पत्र कैसे बाहर आया इसकी भी जांच होगी।
-रामचंद्र राजगुरु, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़