फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   UPCL in Pithoragarh

जान जोखिम में डालकर यूपीसीएल के लाइन मैन ने क्वीटी क्षेत्र में सुचारू कराई विद्युत व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
UPCL in Pithoragarh
नाचनी यूपीसीएल का कर्मी बिजली सुचारू करने के लिए उफनती गोरी नदी को पार करता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/नाचनी/मुनस्यारी। सीमांत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश के कारण कई स्थानों में बिजली पूरी तरह गुल हो गई है। इससे लोग परेशान हैं। यूपीसीएल के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में हुई बारिश के कारण बिजली लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूपीसीएल के लाइनमैन ने ईश्वर सिंह कोश्यारी ने उफनाती रामगंगा जान जोखिम में डालकर विद्युत तारों के सहारे नदी को आर पार कर लाइन को ठीक कराया। लाइन टूटने के कारण क्वीटी फीडर के 28 गांवों में 12 घंटे तक बिजली गुल रही। यूपीसीएल के एसडीओ गिरीश चंद्र आर्य और जेई मुकेश कुमार का कहना है कि भारी बारिश के कारण विद्युत लाइन ध्वस्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि लाइन ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी है। उन्होंने लाइनमैन ईश्वर सिंह के कार्यों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed